घरौंडा। कोहंड स्थित एक मैदान में शादी समारोह की पार्किंग में खड़ी चार कारों के शीशे तोड़कर गहनों से भरे बैग व 27 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर होटल संचालक से भरपाई करने की मांग की है। डुमियाना गांव पानीपत निवासी सत्यवान ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि 25 नवंबर की शाम पांच बजे वह अपने भांजे की बेटी तनीवी की गाड़ी में लशग्रीन गार्डन में एक शादी समारोह में गया था। जहां सुरक्षा गार्ड ने उसकी कार स्वयं पार्क करवाई थी। जब वह शादी समारोह से वापस आया तो उसकी कार के दोनों शीशे टूटे थे। कार के अंदर रखा एक काला बैग और उसमें रखे 27 हजार रुपये चोरी हो गए। साथ में खड़ी तीन गाड़ियों में से भी गहनों से भरे तीन बैग चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद