हादसे में क्षतिग्रस्त कार. संवाद
करनाल। माल रोड पर सुबह एक आई-20 कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार का अगला और साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था और दोनों एयरबैग खुले हुए थे। वाहन सड़क के बीच खड़ा होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर चालक या उसका कोई परिचित नहीं मिला। बाद में क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटवाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार करीब एक घंटे से सड़क पर खड़ी थी। वाहन का पंजीकरण नंबर एचआर 40जी 7069 बताया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताता कि हादसे की जांच की जा रही है। ब्यूरो