बुढ़नपुर स्थित आवर्धन नहर में गुरुवार रात एक कार गिर गई। जिसकी सूचना मिलते ही गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची लेकिन नहर में कार का सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को पूरा दिन कार निकालने का प्रयास किया लेकिन 24 घंटों में भी पुलिस उस कार को नहीं निकाल पाई। गोताखारों ने कार को निकालने का पूरा प्रयास किया। सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया किया उन्हें नहर में कार गिरने की सूचना मिली थी। तभी से गोताखोरों की सहायता से कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कार में किसी व्यक्ति के होने की सूचना नहीं है। कार जब नहर से बाहर निकलेगी तभी अगली कार्रवाई की जायेगी।