फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार चालक ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। जीटी रोड पर न्यू झिलमिल ढाबा के सामने कार चालक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे दंपती घायल हो गया। रणजीत सिंह ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 फरवरी को अपनी स्कूटी पर पत्नी बिंदू को बैठाकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय छोड़ने जा रहा था। जब नीलोखेड़ी ओवर ब्रिज से आगे न्यू झिलमिल ढाबा जीटी रोड पर पहुंचा तो एक अज्ञात कार चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार चालक टक्कर मारते ही फरार हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने उसे व उसकी पत्नी को उठाया। इतनी देर में मौके से गुजर रही डायल-112 रुकी और उन्हें सरकारी अस्पताल नीलोखेड़ी में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें