करनाल। पुरानी सब्जी मंडी के समीप शेड के नीचे सो रहे व्यक्ति पर कार चढ़ाकर कुचलने का मामला सामने आया है। कार उस व्यक्ति को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना 29 जुलाई रात की है। मुगला मोहल्ला निवासी रजत ने बताया कि वह मंडी शेड के समीप रेहड़ी लगाता है। रात को वह रेहड़ी के समीप खड़ा था। तभी एक कार चालक ने लापरवाही से शेड के नीचे सो रहे करीब 55 वर्षीय व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा दी। शोर सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सिटी थाना पुलिस के अनुसार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद