बेलर का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। प्रवक्ता
कैथल। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी सीएक्यूएम के सदस्य एसडी अत्री ने लघु सचिवालय में बैठक के बाद पराली प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कैलरम गांव के खेतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन-सीटू और एक्स-सीटू तकनीकों के तहत पराली प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनें। एसडी अत्री ने पिंजुपुरा गांव स्थित पराली प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, डीडीए रविंद्र जाखड़ सहित कृषि और प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
बेलर का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। प्रवक्ता