करनाल-कैथल रोड पर बस्तली के पास बुधवार को एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।
घायल को सीएचसी निसिंग से करनाल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल करनाल भेज दिया।
बुधवार शाम करीब चार बजे गांव रणजीत नगर निवासी युवक हरमन सिंह (16) अपनी मां के साथ बाइक पर बस्तली से निसिंग की ओर आ रहा था।
इस दौरान सामने से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और हरमन घायल हो गया।
दुर्घटना को देखकर सड़क पर काफी लोग एकत्रित हो गए। घटना के बाद चालक कैंटर सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।