फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर हादसे में एक कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पंचकूला के गांव टीपरा निवासी अंकित वालिया ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र सिंह वालिया कई सालों से एक कंपनी के कैंटर पर चालक थे। 10 फरवरी को वह पावर कोटिंग करवाने के लिए दिल्ली के लिए चले थे। तरावड़ी के समीप आगे चल रहे अज्ञात वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनका कैंटर उस वाहन से टकरा गया। वह कैंटर में ही फंस गए। हेडरा की मदद से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें