करनाल। कतलाहेड़ी गांव के समीप एक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। झज्जर के गांव सेहलांगा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का सुरेंद्र कई साल से ड्राइवरी का काम करता था। वह नौ नवंबर को कैंटर लेकर करनाल के लिए चला था। जब वह कतलाहेड़ी गांव के समीप पहुंचा तो वहां सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से उसके कैंटर की टक्कर हो गई और उसके ताऊ का लड़का कैंटर में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद