फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैंटर चालक-परिचालक को पीटकर लूटे 2.98 लाख

Sat, 04 May 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। क्षेत्र के ब्याना गांव के पास इंद्री रोड पर शुक्रवार अल सुबह बाइक व ऑटो सवार व्यक्तियों ने कैंटर चालक-परिचालक के साथ मारपीट कर 2.98 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने ईंटों से कैंटर चालक व परिचालक पर हमला किया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र के पलवल गांव निवासी धर्मवीर अपने साथी मनीष के साथ कैंटर में सवार होकर होकर सबमर्सिबल की मोटर बेचने उत्तर प्रदेश गया था। वापस आते समय वह लघुशंका के लिए बयाना गांव के समीप इंद्री रोड पर अल सुबह करीब 3:30 बजे रुका। इसी दौरान पीछे से पहले एक ऑटो में चार युवक आए और फिर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए।
विज्ञापन

पहले ऑटो थोड़ा आगे गया और फिर वापस कैंटर के पास आया। इसके बाद बाइक सवारों ने सड़क के किनारे पड़ी ईंटों को उठाया और कैंटर में बैठे धर्मवीर और मनीष पर हमला बोल दिया। उन्होंने कैंटर की खिड़की बंद कर बचने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने ईंट मार-मार कर खिड़की खोल ली और दो लाख 98 हजार रुपयों से भरा बैग उनसे छीन लिया।
बदमाशों ने बैग छीनने के बाद भी कैंटर सवारों पर दोबारा ईंटों से हमला किया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद कैंटर सवारों ने पुलिस को सूचना दी और अस्पताल में इलाज कराया। जिस जगह पर बदमाशों ने वारदात का अंजाम दिया, वहां पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है पुलिस की कई टीम में इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित कैंटर चालक व परिचालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुभाष चंद्र, डीएसपी, इंद्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें