फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में कैंटर के चालक और परिचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गगसीना गांव के पास रात को ट्रक और कैंटर की हुई टक्कर, कैंटर के केबिन में दोनों पौने घंटे तक फंसे रहे
विज्ञापन

- जींद के रहने वाले थे दोनों मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक (करनाल)। गगसीना गांव के पास बुधवार रात कैंटर और ट्रक की भीषण टक्कर में कैंटर के चालक और परिचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक कैंटर के केबिन में फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने चालक और परिचालक को करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जींद के पाजू कलां निवासी प्रमोद ने बताया कि उसके पिता महेश चंद्र (57) बुधवार रात करीब 12 बजे अपने परिचालक नरेन्द्र (40) निवासी सफीदों के साथ कैंटर लेकर करनाल में सामान उतारने गए थे। सामान उतारने के बाद कैंटर को लेकर वह घर जा रहे थे। जैसे ही वह गगसीना गांव के पास पहुंचे तेज रफ्तार से आए ट्रक चालक ने कैंटर को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को लहूलुहान हालत में एम्बुलेंस के जरिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चालक महेश की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिचालक नरेंद्र ने रोहतक पीजीआई ले जाते समय दम तोड़ दिया। मौके से चालक ट्रक को लेकर भागने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
- जगबीर सिंह, एसएचओ मूनक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें