फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच सीटों पर मनोहर से भी अधिक अंतर से जीते प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- संसदीय क्षेत्र में छह पर लोस चुनाव से कम वोट लेकर जीते भाजपा प्रत्याशी तो चार पर जीत के अंतर में भी पिछड़े
विज्ञापन

- सभी नौ सीटों पर भाजपा विधायकों को मनोहर लाल से 14752 वोट कम मिले व जीत का अंतर भी 41268 कम रहा

गगन तलवार
करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का गढ़ माने जाने वाले करनाल संसदीय क्षेत्र की पांच सीटों पर उनसे भी ज्यादा वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। संसदीय क्षेत्र की सभी नौ सीटों पर रोचक मुकाबले हुए, कई जगह भाजपा के प्रत्याशियों ने एक तरफा टक्कर देते हुए जीत दर्ज की तो कई जगह अंतिम चरणों में बढ़त बनाते हुए अपने लिए विधानसभा जाने का रास्ता साफ किया।

सभी नौ सीटों में से छह सीटें ऐसी रहीं, जहां भाजपा के विधायक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जितने वोट भी नहीं ले पाए। यानी वोटों की संख्या लोस चुनाव के दौरान मनोहर लाल को मिले वोटों की संख्या से कम रही। इनमें से चार सीटों पर जीत का अंतर भी मनोहर लाल से कम रहा। जबकि दो सीट (असंध और पानीपत ग्रामीण) पर मनोहर लाल से कम वोट मिलने के बावजूद अधिक अंतर से जीत दर्ज की। जबकि मनोहर लाल से ज्यादा वोट केवल तीन सीट नीलोखेड़ी, इसराना और समालखा पर ही मिल पाए।
विज्ञापन


ओवरऑल करनाल लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ सीटों से लोस चुनाव से तुलना करें तो भाजपा के सभी नौ विधायकों को केंद्रीय मंत्री से 14752 वोट कम मिले। वहीं जीत का अंतर देखें तो यह भी मनोहर लाल से 41268 वोट कम है।

तीसरी बार किसी दल का सभी सीटों पर कब्जा
इस बार के चुनाव में करनाल जिले में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब किसी दल ने सभी पांचों सीटों पर एक साथ जीत दर्ज की है। अब से पहले 2014 में भी भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर कमल खिलाया था। तो इससे पहले 1977 जनता दल ने सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में जुंडला सीट भी थी और 1977 में असंध में पहला चुनाव हुआ था।

रोचक तथ्य
- घरौंडा में ज्यादा तो समालखा में कम जीत का अंतर

सभी नौ सीटों में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र ही ऐसा रहा है, जहां मनोहर लाल की तुलना में विधायक हरविंद्र कल्याण को सबसे ज्यादा 27607 वोट का अंतर से जीत मिली। जबकि समालखा क्षेत्र ही ऐसा रहा जहां जीत का अंतर मनोहर लाल से सबसे कम रहा, यहां महज 478 वोट से ही जीतकर भाजपा प्रत्याशी मनमोहन भड़ाना विधायक बने हैं।

- जगमोहन महज 12 तो विज 15 हजार वोट से पीछे

सभी नौ सीटों में करनाल सीट ही ऐसी है, जहां जगमोहन आनंद को मनोहर लाल से महज 12 वोट ही कम मिले हैं। जबकि पानीपत शहरी सीट से प्रमोद विज का अंतर मनोहर लाल की वोटों की तुलना में सबसे बड़ा है। विज को 14997 वोट मनोहर लाल से कम मिले हैं।
विज्ञापन


- पानीपत ग्रामीण में सर्वाधिक तो असंध में कम वोट

पानीपत ग्रामीण सीट ही ऐसी रही है जहां लोस और विस चुनाव दोनों जगह सबसे ज्यादा एक लाख से ऊपर वोट भाजपा प्रत्याशियों को मिले। इसी तरह असंध में जीत का अंतर दोनों का कम है। मनोहर लाल यहां 1154 तो योगेंद्र राणा 2306 वोट से जीते हैं, हालांकि विधायक योगेंद्र के 1152 वोट अधिक हैं।

किस विस क्षेत्र में कितना रहा सांसद के वोट और जीत से अंतर
विस क्षेत्र
सांसद वोट/विधायक वोट
अंतर
सांसद जीत/विधायक जीत
अंतर

करनाल 90018/90006
12 - 36624/33652
2972 -

इंद्री 81061/80465
596 - 21915/15149
6766 -

घरौंडा 88953/87236
1717 - 32138/4531
27607 -

पानीपत शहरी 96747/81750
14997 - 58832/35672
23160 -

असंध 62444/54761
7683 - 1154/2306

1152 +

नीलोखेड़ी 69317/77902
8585 + 10885/18845
7960 +

पानीपत ग्रामीण 108942/101079
7863 - 47690/50212
2522 +

इसराना 58666/67538
8872 + 6770/13895
7125 +

समालखा 80634/81293
659 + 18837/19315
478 +
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें