फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल का नया टूरिस्ट स्पाट बना कैनाल डवलपमेंट फ्रंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चारों ओर बिखरी प्राकृतिक सुंदरता और उसमें चार चांद लगाती यमुना नहर और उसके पानी का शोर। यह वही कैनाल डेवलपमेंट फ्रंट है जिसमें कुछ समय पहले चारों ओर मिट्टी और ऊबड़ खाबड़ रास्ता हुआ करता था पर आज इसे एक टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित कर दिया गया। यह बदलाव यूं ही नहीं हुआ बल्कि इसके पीछे गुजरात के साबरमती रीवर फ्रंट की थीम है। सीएम का उद्देश्य इस तरह की सुविधाओं से नागरिकों की स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

इस स्थान पर एक साइकिल ट्रैक तैयार किया गया है। इसके साथ ही यहां त्रिवेणी पार्क भी है। यहां सैर सपाटे के लिए आने वालों के लिए एक आउटडोर जिम की सुविधा भी दी गई है और बैठने की जगह तैयार की गई है। यहां पर योग करने वालों के लिए मेडिटेशन कॉर्नर और फोटो सेशन करवाने के लिए एक सेल्फी प्वाइंट विकसित किया गया है। योगा डैक, जोगिंग ट्रैक के साथ ही यहां पर माउंट पार्क तैयार किया गया है, जिसमें लैंड स्केपिंग, बच्चों के लिए झूले बनाए गए हैं। इसके साथ ही यहां काइनेटिक स्कल्पचर पार्क, घाट, लाइट, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं दी गईं हैं। वास्तव में इस प्रोजेक्ट के लिए वह जगह चयनित की गई है जिसके साथ राम नगर का एरिया और छोटे-छोटे गांव लगते हैं।
इस प्रोजेक्ट को यमुना के करीब दो किलोमीटर लंबे पश्चिमी किनारे को लेकर मूर्तरूप दिया गया है। इसके बीच में भाखड़ा और नरवाना ब्रांच है। डवलपमेंट फ्रंट का एक किनारा, करनाल-काछवा रोड और दूसरा किनारा, करनाल-कैथल रोड को टच करता है। इससे पहले नहर की पटरी बंजर और वीरान दिखाई देती थी। उस पर जंगली झाड़ियों थीं। शनिवार को इस पूरे प्रोजेक्ट का भ्रमण करके मुख्यमंत्री ने इसे एक रमणीक स्थल बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह एक पर्यटन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। करनाल के उपायुक्त और केएससीएल के सीईओ अनीश यादव ने बताया कि डब्ल्यूजेसी पुल के साथ लगते दूसरे किनारे से सटे एक भूखंड पर एक नया पार्क विकसित किया जा रहा है। इसका कांसेप्ट उपायुक्त अनीश यादव ने स्मार्ट सिटी की कंसल्टेंट टीम को दिया था। इसे गार्डन ऑफ फाइव एलीमेंट का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें