फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैप मशीन ठीक कराने को किया फोन, खाते से उड़ा लिए 9 लाख 60 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उचाना निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठग ने 9.60 लाख रुपये निकाल लिए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव उचाना निवासी विशाल चौहान ने बताया कि उसकी इसराना में बाइक एजेंसी है। वहां पर उसका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। बैंक से उसने एक स्वैप मशीन भी ली है जो कि 5 महीने से खराब थी। उसे ठीक कराने कई बार बैंक में गया तो ठीक नहीं हुई। 15 अगस्त को उसने आईसीआईसीआई का शिकायत नंबर गुगल से लेकर बात की तो उन्होंने एक लिंक भेजा। जिससे एक एप मोबाइल में इंस्टाल हो गई। उस एप में एटीएम की बैक साइड की फोटो डलवाई। फिर फोन कट गया। फिर थोड़ी देर बाद फोन कर उसी व्यक्ति ने दूसरी एप इंस्टॉल कराई। उस एप में एक नंबर आया और फिर उसके खाते से रुपये कटने लगे। टोटल 9 लाख 60 हजार रुपये कट गए। थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि उस नंबर की जांच की जा रही है, जिस नंबर से पीड़ित के पास फोन आया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें