शहीद उधम सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता।
करनाल। जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद उधम सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद उधम सिंह के विचारों को अपनाकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए आगे आएं। गाबा ने कहा कि उनका बलिदान केवल स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी देश की आत्मा की आवाज है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ताराचंद, पंकज गाबा, विनोद तितोरिया, ललित आहूजा, संदीप महाजन आदि मौजूद रहे। संवाद