फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

Fri, 27 Mar 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री राम नवमीं पर श्री सनातन धर्म मंदिर नीलनगर में आयोजित श्रीराम कथा में प्रवचन करते डॉ. अशोक
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में नीलनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित साप्ताहिक श्रीराम कथा महोत्सव का उल्लास के साथ समापन हुआ। कथा व्यास डॉ. अशोक पांडेय ने श्रीराम के जीवन आदर्शों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों के आधार पर रामराज्य की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाकर एक आदर्श समाज के निर्माण में योगदान दें। इससे पूर्व मंदिर परिसर में हवन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालीं। भंडारे का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर शिवनाथ कपूर, निखिल मलिक, भोला नाथ कपूर, प्रवीन आनंद, अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें