फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन


- कैथल के सिरसल गांव का रहने वाला था मृतक सुखदेव

संवाद न्यूज एजेंसी

निसिंग (करनाल)। बधनारा रोड पर सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। पुंडरी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कैथल के सिरसल गांव निवासी 38 वर्षीय सुखदेव की 15 साल से निसिंग में कपड़े की दुकान है। सुखदेव रोजाना अपने गांव से निसिंग आता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे दुकान को बंद करके अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

बधनारा रोड पर कार तेज रफ्तार में थी जो कि अनियंत्रित होकर खंभे में जा टकराई। इसके बाद एक पेड़ से भी टकरा गई। रात को पास से गुजर रहे लोगों ने सुखदेव को गाड़ी से निकाला और पुंडरी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे पुंडरी के अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की मौत से चार बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें