संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण बाजार में दुकानदारों को ग्राहकों को आकर्षित करने और प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए कमाई के नए रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं, क्योंकि दुकानों के बाहर वाहनों की पार्किंग और रेहड़ियां लगने के कारण उनके व्यापार पर भारी असर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इन समस्याओं के चलते उनके ग्राहकों की संख्या में कमी आई है और व्यापार मंदा पड़ गया है।
छोटी-छोटी रेहड़ियां लगाने वाले बिना इजाजत के ही दुकानों के बाहर रेहड़ियां लगा लेते हैं जिससे ग्राहक दुकान के बाहर भीड़ को देखकर लौट जाते हैं।