फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर स्वच्छ दिखाई देंगे बस अड्डे

Sat, 08 Jun 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। मेट्रो व सबसे स्वच्छ माने जाने वाले रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर हरियाणा में बस अड्डों को भी अब स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा। जहां आने वाले समय में लोगों को जमीन पर एक तिनका या कागज का टुकड़ा भी नहीं दिखाई देगा। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने काम शुरू कर दिया है।

प्रदेश के 100 बस टर्मिनल का कायाकल्प करके आदर्श बस टर्मिनल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी योजना बना रहे हैं। करनाल पहुंचे परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बताया कि अगले एक माह में बस टर्मिनल का कायाकल्प करने का काम शुरू होगा, जिसे तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। स्वच्छता की दिशा में बस अड्डों का सुधार करने की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले रेलवे स्टेशनों की स्थिति खराब होती थी, आज स्थिति बदली है। प्लेटफार्म से लेकर मुख्य द्वार तक सब नया और स्वच्छ दिखाई देता है, इसी तर्ज पर अब हरियाणा के चुनिंदा प्रमुख बस टर्मिनल को स्वच्छता के लिहाज से कायाकल्प करके सुंदर बनाया जाएगा। ताकि यहां आने वाले लोग भी अच्छी जगह पर खड़े होना जैसा महसूस करें। परिवहन मंत्री शुक्रवार को करनाल में राज्य स्तरीय हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन




एसी बसें होंगी तीन गुना, किमी स्कीम की भी बढ़ेंगी

प्रदेश में एचवीएसी बसों की संख्या सरकार तीन गुना तक बढ़ाएगी। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम की बसों का भी बेड़ा बढ़ेगा। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने बताया कि अभी प्रदेश में 150 एसी बसें ही संचालित हैं। आने वाले समय में 500 और एसी बसों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत भी अभी 500 बसें चल रही हैं, इन्हें भी बढ़ाकर 1000 तक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें