फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश से सात अंतरराज्यीय मार्गों पर बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बारिश के बाद कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इससे करनाल रोडवेज की व्यवस्था भी चरमरा गई है। हाईवे बंद होने व मार्ग कटने से करनाल रोडवेज की सात अंतरराज्यीय मार्गों पर बस सेवा ठप हो गई है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों के लिए अब बस नहीं मिलेगी।

अंबाला से आगे हाईवे पर पानी होने के कारण करनाल से चंडीगढ़ की बस सेवा भी नाममात्र रह गई है। जबकि सर्वाधिक दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर ही करनाल डिपो की बसें दौड़ती रही हैं। अब करनाल डिपों की बसें केवल अंबाला तक ही जा पा रही हैं। आगे रास्ता बंद होने के कारण हिमाचल प्रदेश के शिमला, बरठी, बैजनाथ और धर्मशाला के लिए बस सेवा बंद कर दी गई है। इसी तरह पंजाब के होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना और डेराबस्सी जाने वाली बस को भी बंद किया गया है।
विज्ञापन


करनाल रोडवेज के बेड़े में कुल 143 बसें हैं, जो 20 अंतरराज्यीय मार्गों के अलावा हरियाणा के विभिन्न जिले और स्थानीय मार्ग पर चलती हैं। सात अंतरराज्यीय मार्ग बंद होने और चंडीगढ़ की बस सेवा कम होने से विभाग की करीब 25 बसें खड़ी हैं, जिन्हें अन्य मार्ग पर चलाया जा रहा है। ताकि यात्रियों को सुविधा मिले। ब्यूरो

वैष्णो देवी की बस सेवा भी हो सकती है बंद
यदि स्थिति सामान्य नहीं हुई तो एक-दो दिन में कटरा जाने वाली बस सेवा भी प्रभावित हो सकती है। बुधवार को पानी और जाम होने के कारण बस काफी देरी से जम्मू पहुंची। रोजाना एक सीधी बस करनाल से कटरा जाती है। करनाल से शिमला के लिए रोजाना एक बस शाम को 5.40 बजे चलती है। जोकि अंबाला-चंडीगढ़ होते हुए आगे जाती है। इसी तरह धर्मशाला की बस ज्वाला जी होते हुए सुबह सवा छह बजे, बैजनाथ की बस चंडीगढ़, ऊना, नंगल, कांगड़ा और पालमपुर होते हुए सुबह 5.10 बजे, बरठी की बस चंडीगढ़, ऊना, नंगल, शाहतलाई वाली सुबह 10.20 बजे चलती थी।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के कारण बस सेवा प्रभावित हुई है। अंबाला पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया। जिसके अनुसार, हैवी व्हीकल को डेरा बस्सी के रास्ते चंडीगढ़ भेजा जाएगा। इसी तरह वापसी के लिए जीटी रोड से आने के लिए कहा गया है। यदि स्थिति कुछ सुधरती है तो बसों का संचालन दोबारा करेंगे। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें