फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बस के परिचालक ने छात्रा से किया दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। इंद्री कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली निजी बस के परिचालक द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की ओर से पुलिस को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एम फार्मा की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार को विश्वविद्यालय से पढ़ाई खत्म करने के बाद करीब चार बजे कुरुक्षेत्र से इंद्री आने वाली बस में सवार हुई लेकिन जैसे ही वह सीट पर बैठी तो परिचालक ने उसे सीट से उठने के लिए कह दिया। परिचालक ने कहा कि पास वाले बच्चों के लिए बस में सीट नहीं है। इस पर छात्रा ने सीट से उठने के लिए मना किया तो परिचालक ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि सूचना पाकर बस स्टैंड पर पहुंचे परिजनों पर बस के चालक ने बस चढ़ाने का प्रयास किया। इस मामले में जांच अधिकारी मोहित का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें