निसिंग। बरास स्थित देवा इंडिया फाउंडेशन की चेयरपर्सन साध्वी देवा ठाकुर ने एक पार्टी के हल्का अध्यक्ष पर फेसबुक अकाउंट से अमर्यादित कमेंट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उस पार्टी से जुडे़ अलग-अलग लोगों के धमकी भरे काल आ रहे हैं। उन्होंने उपरोक्त व्यक्ति से खतरा बताते हुए कहा कि इनके द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-संवाद