फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिंगड़ा के समीप शनिवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। गांव जलाला विरान निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। उसका बड़ा भाई बलराम भी राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार की शाम हम दोनों काम खत्म कर आंव औगंध से करीब 10 बजे अपने गांव के लिए चले थे। जब गांव सिंगड़ा के समीप नहर पर पहुंचे सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। आसपास के लोगों की सहायता से भाई को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार सवार फरार हो गया। पुलिस जांच अधिकारी रामशरण ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया है। कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें