फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दलाल ने 13.48 लाख रुपये का चावल हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सौकड़ा के एक राइस मिल मालिक के साथ 13.48 लाख रुपये के चावल का गबन करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चावल की दलाली करने वाले एक आरोपी पर आरोप लगाया है। तरावड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने बताया कि मैं सौकड़ा निवासी नितिन बंसल ऑफ मैसर्ज नितिन एग्रो फूड्स राइस मिल चलाता हूं। मेरे पिता अनिल बंसल भी साथ में राइस मिल में काम करते हैं। तरावड़ी निवासी सतनाम चावल की दलाली का काम करता है। उसने 22 फरवरी को रिजेक्शन चावल का सैंपल अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी गोशाला रोड करनाल के लिए मांगा तो हमने सैंपल दे दिए। इसके बाद वह बोला कि सैंपल पास हो गया है।
विज्ञापन

उसने 24 फरवरी को एक गाड़ी भेजी तो उन्होंने 600 बैग रिजेक्शन चावल के, जिनका वजन 309.50 क्विंटल था लोड करा दी। इनवाॅइस अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बना दिया। सतनाम ने कहा था कि 12 दिनों में भुगतान हो जाएगा तो चालक गाड़ी ले गया। जिसकी कीमत 8 लाख 52 हजार 672 रुपये है। इसके बाद आरोपी सतनाम पांच मार्च को एक और गाड़ी चावल की भरवाकर ले गया। जिसमें 394 बैग थे, जिसकी कीमत 4 लाख 96 हजार 584 रुपये है।
विज्ञापन

जब उन्होंने 12 दिनों में पहली गाड़ी की पेमेंट मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद विजय गोयल का फोन आया। वह भी चावल की दलाली का काम करता है। वह भी अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर चावल मांग रहा था तो हमने उसे सारी बात बताई कि पहले की पेमेंट नहीं आई है। तब विजय गोयल ने अग्रवाल ट्रेडिंग के मालिक से बात कराई तो पता चला कि उन्होंने चावल मंगवाया ही नहीं था। जब उन्होंने दोबारा आरोपी सतनाम से बात की तो वह बोला कि तुम्हें भुगतान से मतलब है, वह मिल जाएगा। जब उन्होंने उन गाड़ियों के चालक से बात की तो पता चला कि चावल एक गोदाम में उतारा गया है। आरोपी ने अभी तक भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें