करनाल। घर में घुसकर दो लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसकी दोनों बाजू तोड़ दी। पीड़ित ने अपनी मौसेरी बहन व उसके पति पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दे दी है। दलियानपुर निवासी राजकुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मार्च को उसकी मौसेरी बहन प्रवीण व उसके पति गुलाब देर शाम करीब साढ़े सात बजे उसके छोटे भाई रामफल के घर पर आए और उसके भाई रामफल पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी गुलाब उस वक्त शराब के नशे में था। दोनों ने उसके भाई को घर पर अकेला पाकर दबोच लिया और बुरी तरह से मारपीट की। जिससे उसके भाई की दोनों बाजू टूट गई। जिसका इलाज अभी कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद