फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान का ताला तोड़ संदूक और सिलिंडर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव बांसा में रात को चोर एक मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और संदूक, गैस सिलिंडर, चारपाई समेत अन्य सामान लेकर भाग गए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक जयभगवान ने बताया कि मकान में उनकी माता रहती हैं। वे बाहर गई हुई थी। 10 मार्च की रात को चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और सामान चोरी किया। सुबह जब घर में सामान बिखरा हुआ मिला, तो चोरी की घटना का पता चला। चोर घर से तीन चारपाई, एक पुरानी चक्की, एक पुराना संदूक, बिस्तर, बर्तन, गैस सिलिंडर, पानी की मोटर और गेहूं की टंकी उठाकर ले गए। चोरी हुए संदूक में कीमती सामान भी रखा हुआ था। असंध थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें