करनाल। छपराखेड़ा गांव में चोरों ने दिन में मकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी और गहने चोरी कर लिए। छपरा खेड़ा गांव निवासी शिकायतकर्ता सुनील ने सदर थाना में शिकायत दी कि वह 27 जून को ड्यूटी पर गई थी। उसका बड़ा बेटा जब घर पर आया तो ताला टूटा था। अंदर जाकर चेक किया तो गहने और पांच हजार रुपये की राशि नहीं थी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। -संवाद