करनाल। दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें ब्रह्मपुत्र सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। प्रतियोगिता में चार सदनों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता विद्यालय के सदन गंगा, नर्मदा, सतलुज, ब्रह्मपुत्र के लड़कों और लड़कियों की अलग-अलग टीमों के बीच हुई। गत 19 अप्रैल को चारों सदनों के खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल खेला। जिसके बाद लड़कों का फाइनल ब्रह्मपुत्र और गंगा सदन और लड़कियों का ब्रह्मपुत्र एवं सतलुज सदन के बीच रहा। रोमांचक मुकाबले के पश्चात लड़के एवं लड़कियों के दोनों की वर्ग की प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन ने बाजी मारी। प्रधानाचार्या डाॅ. सुमन मदान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विजेता सदन के विद्यार्थियों को ट्राॅफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।