फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर में मिला शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 28 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सुचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। सांतड़ी गांव के पास सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर में शव मिला। पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इंद्री पुलिस थाना के पुलिस जांच अधिकारी जसबीर सिंह के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। हालांकि, अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजकर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मृतक के हुलिए और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर शिनाख्त में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं हो पाती है तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें