तरावड़ी।
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तरावड़ी के रंबा मोड़ की सर्विस लेन के पास रविवार को कूड़े के ढेर से सड़ा-गला शव मिला। पुलिस के अनुसार शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई होगी। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया गया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद