फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुगल कैनाल मार्केट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के मुगल कैनाल मार्केट क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब शव मिला। लोगों के अनुसार, वह कूड़ा-कचरा और कबाड़ बीनने का काम करता था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति बीमार प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि उसकी मौत पिछली रात हुई हो। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें