फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच अक्तूबर को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अग्रकुल सेवा संस्था की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर-14 में हुई। महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि पांच अक्तूबर को करनाल के मानव सेवा संघ के प्रांगण में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मंगलसेन ऑडिटोरियम में 12 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित संजीव नाट्य मंचन मुंबई के फिल्मी राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की ओर से स्टेज शो किया जाएगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तरी भारत प्रमुख पवन जिंदल, प्रधान विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, रमन बंसल, नरेश गोयल, सूरज अग्रवाल व विजय गर्ग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें