जानकारी देते विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल। स्वयं
करनाल। शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन के अवसर पर एक मई को उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। बुधवार को शहीद विनय के पिता राजेश नरवाल और निफा के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट नरेश बराना ने बताया कि यह शिविर शुक्रवार सुबह 10 बजे से ब्रह्माकुमारी आश्रम, साई मंदिर के निकट, सेक्टर-7 में आयोजित होगा। जिला महासचिव निफा हितेश गुप्ता, लोकेश, मनिंद्र, सृष्टि नरवाल आदि मौजूद रहेंगे। संवाद