करनाल। सेक्टर-35 स्थित हेरिटेज लॉन में रविवार को अमर उजाला फांउडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा, बालाजी स्टोर व गर्ग प्रॉपर्टीज, रास रेजिडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन और जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। संयोजक कपिल किशोर ने बताया कि 18 से 60 साल तक का हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसापत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद