करनाल। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को मीरा घाटी चौक पर बने पार्क में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है। सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिवर, प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठी, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा व उपाध्यक्ष आकाश अरोड़ा, पार्षद जोगिंद्र शर्मा, गौरव नागपाल, चरण सिंह, पायल अरोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो