असंध। मनरेगा केवल मजदूरी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह गांवों के विकास का आधार है। मनरेगा करोड़ों गरीब परिवारों की आजीविका की रीढ़ है। भाजपा सरकार नाम बदलने और बजट कम करने जैसे कदम उठाकर इसे समाप्त करने की साजिश रच रही है। इसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। कांग्रेस जिला संगठन महासचिव ग्रामीण राजबीर शर्मा अरडाना सोमवार को मनरेगा बचाओ अभियान के तहत गांव अरडाना व जौली में ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा सहित हर वर्ग परेशान है। मलकीत सिंह, अजमेर सिंह, मोन्टी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद