फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा देशभर में कर रही स्वदेशी अपनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आत्मनिर्भर भारत विषय को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता पहुंची। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी को लेकर भाजपा देशभर में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर तक कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य देश में 85 प्रतिशत दैनिक उपयोग व खाने-पीने की वस्तुओं को लेकर स्वदेशी का आग्रह करना है। करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, प्रीति जौहर, डाॅ. अशोक कुमार, विकास राणा, मदन गुर्जर व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें