फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को ठगा: कांग्रेस

Mon, 09 Feb 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने भाजपा सरकार पर विकास को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए लेकिन कई वर्षों के बाद भी करनाल में विकास के नाम पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं देता। गाबा ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बना करनाल का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल सफेद हाथी बनकर रह गया है। चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को रेफर किया जा रहा है। गाबा ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा सबसे ज्यादा परेशान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें