फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने धोखे से शमशेर गोगी को हराया : सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। शहर के सालवन मार्ग स्थित श्री सनातन धर्म सेवा समिति में वीरवार को पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व सांसद डीपी राय भी शुभकामनाएं देने पहुंचे। कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने चोरी करके धोखे से यहां शमशेर सिंह गोगी को हरा दिया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मजबूती से डटे रहें और वोट चोरी से चौकन्ना रहें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर और शॉल भेंट करके स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वोट चोरी के मुद्दे पर खुलकर जनता के सामने रखने की बात दोहराई। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ने कहा कि भाजपा ने धर्मांधता के नाम पर और जात पात के नाम पर बांटकर राज हथिया लिया। अब ये इसे पक्का बनाकर आगे चलना चाहते हैं, इसलिए ये नौबत न आए। इस लड़ाई को लड़ना पड़ेगा, क्योंकि प्रजातंत्र को खतरा है। उन्होंने कहा कि सप्ताह पहले कुमारी शैलजा करनाल गई थी, 25 प्रतिशत कांग्रेस एकजुट हो गई, बाकी भी हो जाएगी। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि शमशेर सिंह गोगी के पास 15 साल का समय है। वहीं पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने लंबे समय से कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें