करनाल/घरौंडा। घरौंडा कस्बे में एक युवक ने डेयरी फार्म में घुसकर गोवंशों के साथ अश्लील हरकत की और बाइक चोरी कर भाग गया। पूरी घटना डेयरी फार्म के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गौरव ने उनकी राधा स्वामी सत्संग भवन के पास डेयरी है। एक युवक 30 मई की रात करीब 12:07 बजे डेयरी की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। पहले उसने इधर-उधर निगाह दौड़ाई और गाय और बछड़ों के साथ गलत हरकतें करता रहा बाद में उसकी बाइक लेकर भाग निकला। थाना घरौंडा प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो