फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक सवार युवकों ने घर लौट रहे प्रोफेसर पर किया हमला

Sun, 05 Mar 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। शहीद उधम सिंह महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित प्रोफेसर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन




प्रो. राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि कॉलेज की छुट्टी होने के बाद करीब पौने तीन बजे वह अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे। जब वह भादसों रोड पर पहुंचे तो दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। उन्होंने मुश्किल से जान बचाई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है, जिसमें बाइक सवार आरोपी अपने हाथों में डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं। जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें