फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपली। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर प्रतापगढ़ कट के पास कार की टक्कर लगने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मनोहर लाल 42 निवासी छलौंदी के रूप में हुई। मनोहर लाल बाइक पर सब्जी बेचने का काम करता था। सुबह वह शाहाबाद में सब्जी बेचने जा रहा था। मनोहर के कंधों पर ही उसके परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन

छलाैंदी निवासी सतीश कुमार ने थाना सदर में दर्ज शिकायत में बताया कि वह और उसका चचेरा भाई मनोहर लाल सब्जी बेचने का काम करता था। सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे वह दोनों भाई अपनी-अपनी बाइक पर सब्जी बेचने शाहाबाद जा रहे थे। उसका भाई मनोहर लाल अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। प्रतापगढ़ गांव के कट के पास पीछे से आए कार चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई बाइक समेत सड़क पर नीचे गिरकर जख्मी हो गया। उसने एंबुलेंस से भाई को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें