फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार फर्म मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से संस्थान में कार्यरत फर्म मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 55 वर्षीय रामकुमार सिंह भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में फर्म मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ आईटीआई के पास रहते थे। उन्हें सुबह साढ़े नौ बजे लेबर व कर्मचारियों की हाजिरी लगानी होती थी। सोमवार सुबह वह अपनी बाइक पर ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के पास पहुंचे कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी वर्ष होना था प्रमोशन
संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि रामकुमार सिंह 1995 से संस्थान में फर्म मैनेजर के रूप में कार्य कर थे। इस वर्ष उनका प्रमोशन होना था। रामकुमार सिंह के दो बेटे हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी रामकुमार के कंधों पर थी। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में अनुसंधान संस्थान के फर्म मैनेजर की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- ललित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें