फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक सवार पिता-पुत्री से लूटे 17 हजार रुये

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात नौ बजे चार बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। चार बदमाशों ने बाइक सवार पिता-पुत्री से तलवार के बल पर 17 हजार रुपये लूट लिया। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाली नगर निवासी मनप्रीत ने घरौंडा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी घरौंडा के पुराने बस स्टैंड पर दुकान है। शनिवार शाम उनके रिश्तेदारों का फोन आया कि रात को घरौंडा में ही होटल में डिनर करना है। जिसके बाद वह रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके अपनी बेटी सहजप्रीत कौर को लेकर बाइक पर डिनर के लिए तिरंगा ढाबा की तरफ जा रहे थे। मुल्तान गढ़ी अंडरपास से थोड़ा आगे एक बाइक पर चार बदमाश आए और उन्होंने उनकी बाइक के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। दो युवकों ने तलवार निकाली और धमकी देकर उसकी जेब से 17 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रास्तों में लगे सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
राजकुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, थाना घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें