फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खाटू श्याम से लौट रहे बाइक सवार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में भोला खालसा निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसके गांव का रमन खाटू श्याम के दर्शन करने गया था। वह 11 मई को वापस आया तो पूंडरक से अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जब काछवा गांव के समीप पहुंचा तो एक कार पीछे से आई और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें