करनाल। गांव से बाइक पर निगदू आ रहे युवक से मारपीट कर बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है। हैबतपुर निवासी परमजीत ने बताया कि वह रविवार को अपने गांव से निगदू की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उन्होंने युवक को घेर लिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी युवक का पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में 14 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, लाइसेंस समेत कीमती सामान था। संवाद