फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बस्तली झाल में बाइक सवार युवकों को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कैथल के फरल निवासी सोहनलाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका चाचा सुरेंद्र, वेद प्रकाश व सुभाष साथ में मजदूरी करते हैं। तीनों बाइक से करनाल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बस्तली के पास पहुंचे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार तीनों युवकों काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी पुंडरी में भर्ती कराया है। जबकि उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें