संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेड़ी सर्फली और मुंड गांव के बीच में पराली से भरे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। जिससे एक दोस्त की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सिंघाना गांव निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। 29 सितंबर की रात को नौ बजे उसका भाई अजय और दोस्त हर्ष बाइक पर सवार होकर खेड़ी सर्फली से गांव मुंड वाली सड़क पर जा रहे थे। रास्ते में एक पराली से भरा ट्रैक्टर ट्राॅली चालक आ रहा था। जिसके चालक ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई और दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर दोनों को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त का इलाज अस्पताल में चल रहा है।