फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गई बाइक सवार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। कुताना चौक के पास ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। बुधवार को गांव सालवन निवासी 22 वर्षीय रवि अपने मामा कुलदीप के साथ रिफाइनरी में मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे मोटरसाइकिल रोक कर एक परिचित के साथ बातें करने लगा तभी एक ट्रक चालक ने तेज गति से पीछे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रवि और उसका साथी कुलदीप घायल हो गए। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। मृतक के ताऊ के बेटे अमरजीत की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें