करनाल। घरौंडा में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पेहोवा निवासी सुखविंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह पानीपत से किसी काम से घरौंडा की ओर आ रहा था। उसने किसी अनजान बाइक सवार से लिफ्ट ली थी और बाइक के पीछे बैठा था। जैसे ही वे घरौंडा स्थित सरकारी स्कूल के पास पहुंचे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह बाइक से गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। ब्यूरो